दरभंगा, जून 30 -- संजय लाला,दरभंगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक व मिथिला क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. श्याम नारायण कुमर ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का रोजाना कम से कम चार घंटे मार्गदर्शन करें। बच्चे स्कूल और कोचिंग में कई घंटे बिताते हैं। बावजूद इसके उनके माता-पिता का मार्गदर्शन उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए बच्चों का शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मनोबल ऊंचा हो और लक्ष्य तय हो तो कड़ी मेहनत की बदौलत मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- वक्ताओं ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र उन्होंने होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने के लिए 'हिन्दुस्तान' की जमकर तारीफ की। यह भी पढ़ें- Darbhanga News...