रांची, मार्च 30 -- तोरपा, प्रतिनिधि। संत तेरेसा बालिका मध्य विधालय तोरपा के सभागार में सोमवार को मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद किया। बच्चों के पठन-पाठन, नामांकन, नियमित उपस्थिति समेत अन्य विषयों पर बातचीत की। इस मौके पर विद्यालय स्तर पर अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले बालिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सिस्टर विनीता, सिस्टर लियोप्रिता तिर्की ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर सिस्टर लियोप्रिता तिर्की ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि लाने में अभिभावकों की महती भूमिका है। अभिभावक बच्चों की रुचियों को समझें और उन पर अपनी पसंद न थोपें। अभिभावक यदि बच्चों की रुचि और प्रतिभा को समझते हुए उन्हें सही दिशा में प्रोत्साहित करते हैं, तो वे न केवल पढाई में बेह...