पलामू, मई 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हरिहरगंज प्रखंड के सलैया पंचायत के बघना गांव निवासी विनोद कुमार ने मंगलवार को हुसैनाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की शिकायत की है। अपने पुत्र गुंजन कुमार पटेल के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश के पास लेकर पहुंचकर और जवाहर नवोदय विद्यालय जपला के स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध शिकायत की है।विनोद कुमार ने शिकायत में कहा है कि उनके पुत्र का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय जपला वर्ग छह में नामांकन के लिए हुआ है, परंतु जब वह नामांकन लेने पहुंचा तो नामांकन इंचार्ज सह लाइब्रेरियन अश्विनी प्रसाद ने कहा कि उनके पुत्र का दो स्कूल में नामांकन है। उन्होंने डीइओ को बताया तो डीइओ ने एक स्कूल से यू डायस से नाम हटवा दिया। अभिभावक विनोद ने कहा कि जब 17 मई को नामांकन इंचार्ज से मोबाइल फौन पर बात की तो उन्होंने उसके साथ ...