अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा
पाकुड़, मई 18 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर में सोमवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं नैतिक शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास, परीक्षा तैयारी तथा विद्यालय की आगामी गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना रहा। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.