गोपालगंज, मार्च 30 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित प्राथमिक विद्यालय बथना एवं मध्य विद्यालय बेलवा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया। गोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की विस्तृत जानकारी दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए। साथ ही छात्रों को परीक्षा परिणाम सुनाया गया। बीईओ ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बेहतर समन्वय से ही बच्चों का समुचित विकास संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्येंद्र राम, मनोज ...