खगडि़या, जून 1 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तांती टोला, बभनगामा में शामिल हुए। जिसमें अधिक महिलाओं का उपस्थिति देखकर माताओं को नमन करते हुए यह कहा कि अभिभावक की सहभागिता बच्चों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है। जिससे समाज, परिवार और देश के लिये शिक्षा में श्रेष्ठ कदम है।

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी की विशेषताएँ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में यह देखा गया कि इस संगोष्ठी में माता-पिता के साथ अभिभावक शामिल हुए। जिसमें 75 फीसदी से अधिक महिलाओं की सहभागिता दिखाई। उन्होंने कहा कि विद्यालय और शिक्षकों से कोई शिकायत हो हम से संपर्क करे या बताएं।

बच्चों के लिए गृह कार्य और अध्ययन खगड़िया जिला में तमाम विद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को गृह कार्य दिय...