अभिभावक और शिक्षक संगोष्ठी की तैयारी शुरू
समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- समस्तीपुर, निसं। जिले में सभी प्रारंभिक विद्यालयों में आगामी अगले 22 से थीम निपुण पथ पढ़ना, लिखना एवं गणना के आधार पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। मई, 2025 से ही सूबे के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी की जा रही है। इसी संदर्भ में 22 सितम्बर को "निपुण पथ पढ़ना, लिखना एवं गणना" थीम पर संगोष्ठी कराने का निर्णय शिक्षा विभाग की ओर से लिया गया है। इस संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान देने को कहा गया है। इसके तहत अधिक से अधिक अभिभावक संगोष्ठी में सक्रिय रूप से भाग ले सकें, इसके लिए समुचित रूप से प्रचार प्रसार करना है। यह भी पढ़ें- निपुण पथ थीम पर 26 को प्रारंभिक विद्यालयों में होगी पीटीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.