अभिभावक और शिक्षक की संगोष्ठी आयोजित
भागलपुर, मई 31 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में छात्रों के समग्र विकास के लिए अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसका थीम, मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण, खुश बच्चा, स्वस्थ समाज की नींव है, रखा गया था। जिसमें बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करना था। इस दौरान मध्य विद्यालय जगदीशपुर में प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में यह संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अभिभावकों के साथ सकारात्मक संवाद, बच्चों की भावनात्मक समस्याओं की पहचान, तनावमुक्त शिक्षा वातावरण तथा बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के गृहकार्य से अभिभावक को अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- बच्चों के सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों व शिक्षकों ने किया मंथन यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.