हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय करियातपुर में अभिभावक और शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मनोज यादव ने कहा कि अभिभावक और शिक्षकों के समन्वय से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। बैठक में एसडीओ जोहन टुडु, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, बीईईओ राकेश सिंह मौजूद थे। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत गाकर किया। मुख्यअतिथि विधायक मनोज कुमार यादव ने अभिभावक,शिक्षक और छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज और देश के विकास की आधारशिला है। अभिभावक शिक्षक समन्वय से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए छात्र छात्राओं को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.