भागलपुर, अगस्त 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अधिकांश छात्र पहली बार अपने घर और अभिभावक के संरक्षण से दूर रहकर स्वतंत्र रूप से जीवन के एक नए चरण की शुरुआत कर रहे हैं। उन्हें कॉलेज जीवन में आने वाले विभिन्न प्रकार के विचलनों से सजग रहने तथा अपने भविष्य के निर्माण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। कॉलेज की व्यस्तताओं के बाद भी छात्रों को चाहिए कि वे अपने अभिभावकों से निरंतर संवाद करते रहें। समय-समय पर उनसे अपनी उपलब्धियों, समस्याओं एवं अनुभवों को साझा करते रहना चाहिए। उक्त बातें मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. अलंकृता पांडेय ने भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में एसआईपी समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि कही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जिला स्कूल में छात्रों को साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूक किया इस मौके पर अतिथियों का स्वागत...