हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से शहर के निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की गई। इसमें निजी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए कि अब फीस बढ़ाने से पहले अभिभावकों से राय-मशविरा जरूर लें और पारदर्शिता बरतें। नियम तोड़ने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने की चेतावनी भी दी गई। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने कहा कि हर निजी स्कूल को अपनी फीस की पूरी डिटेल एवं सभी सूचनाएं वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी। फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों से चर्चा करनी होगी, यूनिफॉर्म बार-बार नहीं बदली जाएगी और न ही अभिभावकों पर किसी एक दुकान से ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जाएगा। एनसीईआरटी और एससीआरटी की किताबें ही लगाई जाएंगी। उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि कुछ अभिभावकों ने शिक...