मुरादाबाद, फरवरी 21 -- प्यार में पागल किशोरी का अपने ही माता-पिता के खिलाफ मुकदमेबाजी पर आमादा होने का मामला रामपुर जिले में सामने आने के बाद इसे लेकर किशोरों व युवाओं के व्यवहार परिवर्तन से जुड़ा मुद्दा फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। मनोरोग विशेषज्ञों के पास आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें माता-पिता शादी के बारे में फैसला करने पर बच्चों के द्वारा उनका कहा नहीं मानने और फिर बगावत पर उतर आने की समस्या को साझा कर रहे हैं। मुरादाबाद में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि इस तरह के मामलों के बढ़ने की वजह परिवारों में बच्चों और उनके माता-पिता के बीच संवादहीनता या फिर समुचित संवाद नहीं होना है। होश संभालने के बाद से माता-पिता की तरफ से समुचित प्यार नहीं मिलने पर बच्चे दूसरे लोगों के बीच प्यार ढूंढते हैं। दोस्त, प्रेमी आदि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.