गोपालगंज, मई 9 -- फुलवरिया। प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर शनिवार को क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं की शिक्षा एवं विकास से संबंधित अपने सुझाव रखे। इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुरुकहां में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह एवं प्रधान शिक्षक चंद्रिका बैठा की संयुक्त अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में शिक्षिका कुमारी संगीता, कांति देवी, अंजू कुमारी, कुमारी अनामिका यादव एवं संगीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। संगोष्ठी में बच्चों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन, पढ़ाई में अभिभावकों की भूमिका, स्वच्छता, स्वास्थ्य, नैतिक एवं सामाजिक विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय कुचियाही में श...