प्रयागराज, फरवरी 10 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के कला संकाय में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक संगठन की बैठक हुई। प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन डॉ. रूचि मालवीय ने स्वागत किया और डॉ. शशि पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अभिभावकों ने शिक्षकों से संवाद कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर संतोष जताया और महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। संचालन डॉ. ताहिरा परवीन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...