धनबाद, मार्च 20 -- बाघमारा में केंद्र संख्या चार की छत का प्लास्टर नीचे गिरने की घटना के बाद गुरुवार को अभिभावकों ने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने से इनकार कर दिया। खबर पाकर पहुंची पर्यवेक्षिका मुसर्रत नसिर ने आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। बता दें कि बुधवार को बाघमारा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या चार की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। इससे कइ बैंच-डेस्क क्षतिग्रस्त हो गए। यह महज संयोग ही था कि घटना से मात्र 15 मिनट पूर्व ही बच्चों को घर भेज दिया गया था। सेविका ज्योति कुमारी का कहना है कि अभिभावकों ने भवन की मरम्मत होने तक बच्चों को केंद्र में भेजने से इनकार कर दिया है। सीडीपीओ ने समाज कल्याण पदाधिकारी को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी केंद्र की अविलंब मरम्मत की अनुसंशा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...