रांची, अप्रैल 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में शुक्रवार को अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने की। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य सत्र में प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक नीतियों, अनुशासन व्यवस्था, समयबद्धता तथा सीबीएसई के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक, नैतिक और सामाजिक विकास में सक...