हाथरस, मार्च 22 -- सीबीएसई के दिल्ली स्थित उत्कृष्टता केंद्र द्वारा एक बड़े ही महत्वपूर्ण विषय पर शिक्षकों के प्रशिक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली स्थित बी डी पब्लिक स्कूल में शिक्षा के बारे में अभिभावकों को शिक्षित करना विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। शिक्षाविद विक्रम सिंह को रिसोर्स पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया था। विक्रम सिंह द्वारा बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार इस कार्यशाला में अति उत्तम ढंग से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कार्यशाला का विषय अंग्रेजी में कंप्यूटर स्लाइड्स के द्वारा प्रस्तुत किया गया। विषय को रुचिकर बनाने के लिए बीच-बीच में ऑडियो तथा वीडियो क्लिप का भी प्रदर्शन किया गया। पूरे विषय को चार उपविषयों में बांट कर बड़े ही अच्छी तरह से समझाया गया। भारत सरकार की सभी नई व पुरानी शिक्षा नीत...