प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। विकास भवन के यमुना सभागार में गुरुवार को शल्य चिकित्सा के तहत कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी के बारे में श्रवण बाधित बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान प्रयागराज के चार, प्रतापगढ़ के दो, फतेहपुर के चार, कौशाम्बी के तीन बच्चे शामिल हुए। सभी को इस सर्जरी के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि कैसे उनके लिए यह भविष्य में उपयोगी होगी।उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम, फतेहपुर से प्रगति मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बचपन डे केयर की नई बिल्डिंग का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...