बिजनौर, दिसम्बर 15 -- स्योहारा। टीकाकरण अभियान की ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक खंड विकास अधिकारी विक्रम सिंह की अध्यक्षता और डॉक्टर बीके स्नेही के संचालन में हुई संपन्न हुई। खंड विकास अधिकारी विक्रम सिंह ने सभी को ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का आदेश दिया। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम से वंचित बच्चों के टीकाकरण कराने को लेकर रणनीति तय की गई और सभी संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की गई। खंड विकास अधिकारी ने कहा सभी स्कूल, मदरसों, गांवों ओर ईंट भट्टे को चिंहित करें, जहां पर अध्ययनरत बच्चों को टीकाकरण करने से मना कर दिया जाता है। उनके अभिभावकों के साथ ही मुदर्रिस और अध्यापकों से वार्ता कर बच्चों के लिए टीकाकरण के लाभों को तर्कों द्वारा बताकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। सीएचसी स्योहारा अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही , एडीओ पंचायत म...