झांसी, अप्रैल 13 -- इन दिनों अभिभावकों को निजी स्कूल ठग रहे हैं। जिससे उनके घरों का बजट गड़बड़ हो गया है। हालात यह है कि एक ही दुकान से स्कूल प्रशासन किताबें खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। यह गंभीर आरोप नगर पंचायत मोंठ के नामित पार्षद ने लगाए हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। नामित पार्षद सौरभ गिरी ने उपजिलाधिकारी को पतर में बताया कि कई विद्यालय अभिभावकों को एक ही दुकान से पुस्तकें, कॉपियां और अन्य पढ़ाई की सामग्री खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। नगर में लगभग 8 से 10 पुस्तक विक्रेताओं की दुकानें मौजूद हैं। इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन एक ही दुकान को बढ़ावा दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- अभिभावकों को ठग रहे निजी स्कूल इससे कमीशनखोरी और आपसी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्...