पाकुड़, जून 30 -- प्रखंड के दुर्गापुर उच्च विद्यालय में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर कार्यक्रम के तहत अभिभावक बैठक एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों को एसआईआर के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरूकता विषय पर पेंटिंग, रंगोली तथा स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पौधारोपण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोक कल्याण सेवा केंद्र के कर्मियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने सराहना की। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जागर...