चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा। निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड झारखंड सरकार के निर्देशानुसार सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर 7 तक के कक्षा में अध्यनरत बच्चों का परीक्षा फल जारी किया गया। साथ में इन बच्चों के अभिभावकों के साथ विद्यालयों में शिक्षक के साथ बैठक हुई। इस बैठक में विद्यालय के वर्ग शिक्षकों ने बच्चों के वार्षिक रिपोर्ट को अभिभावकों के साथ साझा किया तथा बच्चों की उपलब्धियां को लेकर अभिभावकों को जानकारी भी दी गई। बच्चों के अभिभावकों से विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को लेकर उनसे कुछ सुझाव भी मांगे गए। अधिकतर अभिभावाक बच्चों की उपलब्धियां पर संतुष्ट हुए, जबकि बच्चों में अगली कक्षा में जाने की खुशी भी देखी गई। बैठक में अभिभावकों ने सरकार के नए शिक्षा नीति की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.