चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा, संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष मो. शाकिर के निर्देश पर अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान आसानपाठ मध्य विद्यालय में बाल विवाह डायन कुप्रथा के विरुद्ध अभिभावकों के बीच कानूनी जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र संजय कुमार निषाद और रविकांत ठाकुर ने उपस्थित अभिभावकों को डायन कुप्रथाओं के विरुद्ध जागरूक करते हुए कहा कि यह सामाजिक और विधिक अपराध है। ज्यादातर मामलों मे पीड़ित की संपति पर कब्जा करने या कोई पुरानी दुश्मनी का बदला लेने की नियत से ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं। कहा कि किसी भी व्यक्ति को डायन का संबोधन उसके मानव अधिकारों का उल्लंघन है। ऐसा करने पर कानूनी कार्यवाहियों का सामना करना पड़ सकता है। प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.