मुरादाबाद, मार्च 28 -- नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के समय निजी स्कूलों पर फीस, यूनिफार्म, किताबें काफी महंगी करके अभिभावकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर शिवसैनिकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। अभिभावकों से अवैध वसूली का आरोप लगाकर निजी स्कूलों के विरुद्ध नारेबाजी की। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही करने की मांग उठाई। शिबू पांडेय, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, पंकज सिंह, बादाम सिंह, दीपक कुमार, सुरेश सैनी, राहुल सिंह, आकाश सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.