गिरडीह, फरवरी 28 -- डुमरी, प्रतिनिधि। जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने अभिभावकों की शिकायत पर शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगामाटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर बताया कि विद्यायल में पढ़नेवाले विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। विद्यालय में नामांकित 117 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए मात्र एक शिक्षिका पदस्थापित हैं, जो वर्तमान में पिछले कई दिनों से छुट्टी पर हैं। शिक्षिका के अवकाश पर जाने के बाद विभाग की ओर से जिस एक शिक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है, वे केवल औपचारिकता निभाने विद्यालय आते हैं। स्थानीय लोगों के बताया कि प्रतिनियुक्त शिक्षक बच्चों की हाजिरी बनाकर कुछ समय बाद विद्यालय से चले जाते हैं। इसके बाद पूरा दिन बच्चे बिना किसी शिक्षक के विद्यालय परिसर में रहते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.