रुद्रपुर, मार्च 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अभिभावकों की डांट से नाराज होकर दिल्ली के चार बच्चे घर से निकलकर रुद्रपुर पहुंच गए। शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में राहगीरों ने चार बच्चों को एक साथ संदिग्ध हालत में बैठे देखा तो उनसे पूछताछ की। बच्चों के दिल्ली निवासी होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों और दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ट्रांजिट कैंप इलाके में दो नाबालिग लड़कियां और दो किशोर एक स्थान पर बैठे दिखाई दिए। राहगीरों को उनकी स्थिति संदिग्ध लगी तो उन्होंने उनसे बातचीत की। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और घर से निकलकर पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.