उरई, अप्रैल 20 -- कोंच, संवाददाता। कोंच के उच्च प्राथमिक विद्यालय में विकास कार्यों के उद्घाटन के साथ ही स्कूल चलो अभियान, वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कक्षा कक्ष में टायलीकरण तथा ग्राउंड में एपिक्स कार्य का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभासद विनोद सोनी एवं सभासद प्रतिनिधि अशोक कुमार गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल चलो अभियान के संदेश के साथ हुई, जिसमें अभिभावकों और विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- जीवन को रोशनीपूर्ण कर देती है शिक्षा : सलिल बिश्नोई नृत...