बिजनौर, मई 28 -- बिजनौर। केएस चिल्ड्रंस एकेडमी में अभिभावक-अध्यापक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं की शिक्षा, व्यवहार एवं आवधिक आकलन पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रपाल सिंह ने कहा कि आज के बदलते समय में अभिभावकों और अध्यापकों के बीच निरंतर संवाद अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चा अलग-अलग परिस्थितियों में अलग व्यवहार करता है। घर पर अभिभावकों के साथ उसका व्यवहार अलग होता है, विद्यालय में अध्यापकों के साथ अलग तथा मित्रों के बीच अलग। ऐसे में बच्चों को सही दिशा देने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों का आपसी संवाद बहुत जरूरी हो जाता है।उन्होंने कहा कि समय-समय पर बच्चों की गतिविधियों, व्यवहार एवं अध्ययन के बारे में जानकारी लेते रहना चाहिए, जिससे बच्चों को बेहतर ढंग से समझा जा सके और उनके सर्वांग...