अभिनेत्री लीना मारिया की जमानत पर सुनवाई टली
नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। हाईकोर्ट ने शनिवार को 200 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी से जुड़े धनशोधन मामले में लीना मारिया पॉल की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को करेगा। न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) की ओर से बुलाई गई हड़ताल को देखते हुए सुनवाई टाल दी। इस मामले को सोमवार दोपहर 12.30 बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। 30 मार्च को अभिनेत्री लीना मारिया पॉलोज के वकील व दिल्ली पुलिस ने दो सौ करोड़ रुपये की कथित रंगदारी के मामले से जुड़े मकोका मामले में अपनी दलीलें पूरी कर ली थीं। ज्ञात रहे कि लीना पॉल कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.