देहरादून, फरवरी 25 -- अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने थल की बाजार गीत से बांधा समां देहरादून। टीवी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम 2026 में लोकप्रिय पहाड़ी गीत थल की बाजार गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अल्मोड़ा में जन्मी रूप ने मायानगरी मुंबई में अपने सपनों की उड़ान भरी। करियर के दौर को याद करते हुए अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने बताया कि कॉलेज के दिनों से ही कुछ अलग करने की चाहत उनके मन में थी। वो कामयाब गायक बनना चाहती थी। लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। उन्होंने ऑडिशन दिए और वह टीवी धारावाहिक के लिए चुनी गई। उत्तराखंड समागम के मंच पर उन्होंने संगीत के प्रति जुड़ाव दिखाते हुए पहाड़ी गीत हो, लाल चुन्नी, कुर्ती यो तेरी काली त्वे देखी सीटी, ताली बजूंछी पूरी थल की बाजारा गाया। इससे मंत्रमुग्ध होकर दर्शकों की तालियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.