नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- केरल में 2017 में अभिनेत्री के साथ यौन उत्पीड़न मामले के दोषी ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उसने दलील दी है कि निचली अदालत अपराध में उसकी संलिप्तता न होने के सबूतों पर ठीक से विचार करने में विफल रही। केरल की एक अदालत ने हाल में इस मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप को बरी किया जबकि छह अन्य को दोषी ठहराया। दोषी ठहराए गए मार्टिन ने अपनी दोषसिद्धि और सजा को रद्द करने की अपील की है। अपनी अपील में मार्टिन ने इस दावे को चुनौती दी कि उसने फर्जी दुर्घटना की और पीड़िता को अगवा करने में मदद की। साथ ही कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन के सिम कार्ड को नष्ट करके सबूत मिटा दिए। मार्टिन ने दलील दी कि अभियोजन पक्ष के प्रमुख गवाहों ने उनके और मामले में अन्य आरोपियों के बीच किसी भी प्रकार के संबंध, पूर्व संपर्क या साजिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.