हरिद्वार, दिसम्बर 29 -- अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों की जांच के लिए हरिद्वार पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चार जगह दर्ज मामलों की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर को ब्लैकमेल करने के साथ ही एक भाजपा नेता की छवि धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। यह मुकदमे कोतवाली ज्वालापुर, कोतवाली रानीपुर, थाना बहादराबाद और थाना झबरेड़ा में पंजीकृत हैं। एसआईटी का नेतृत्व एसपी सिटी अभय कुमार सिंह करेंगे। एसएसपी के अनुसार, यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि, अभिनेत्री कथित ऑडियो जारी करके इन दिनों चर्चाओं में हैं। एसआईटी में दो निरीक्षक सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.