फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणवी अभिनेत्री से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में हरियाणा महिला आयोग ने भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह को बड़ी राहत दी है। महिला आयोग गुरुवार को सुनवाई के बाद केस से पवन सिंह का नाम हटा दिया है।वहीं, आयोग ने पवन सिंह की पीआर टीम के कुछ सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में गुरुवार को महिला आयोग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के समक्ष अभिनेत्री (पीड़िता) पेश हुईं। उन्होंने कहा कि वह अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं, क्योंकि पवन सिंह पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। इसके बाद केस से उनका नाम हटा दिया गया है।-गलत तरीके से कमर छूने का आरोप थापिछले दिनों हरियाणवी अभिनेत्री ने लखनऊ में एक शो के दौर...