पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पीलीभीत। धक धक गर्ल के नाम से प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित तक पीलीभीत टाइगर रिजर्व की लोकप्रियता पहुंच गई है। कॉफी टेबल बुक की परिकल्पना और साज सज्जा करने वाले वाले डा.जितेंद्र गोविंदानी ने पीटीआर की कॉफी टेबल बुक प्रदान की। साथ ही पीटीआर की लोकप्रियता और खासियत को साझा किया। अभिनेत्री ने पीटीआर की जानकारियों पर गहरी रुचि दिखाई।पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि कॉफी टेबल बुक में जरिए पीटीआर के बाघों की दहाड़ मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। हमारा प्रयास रहेगा कि फिल्म अभिनेता या अभिनेत्री यहां आमंत्रित कर पीटीआर की लोकप्रियता के लिए और काम किया जाए। बता दें कि पिछले दिनों यह काफी टेबल बुक उप्र सरकार मे कैबिनेट बैठक में भी मंत्रियों को प्रदान की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...