वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने सोमवार को यहां गंगा में मां का अस्थि विसर्जन किया। इससे पहले वह नदेसर स्थित होटल ताज पहुंचीं। कुछ देर रुकने के बाद वह गंगा घाट पहुंचीं। नाव से मध्य गंगा में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान के साथ मां का अस्थि विसर्जन किया। आचार्य विकास पांडेय के मार्गदर्शन में उन्होंने कार्य पूरा किया। इसके बाद वह लौट गईं। उधर, प्रख्यात गायक कैलाश खेर सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती में शामिल हुए। उन्होंने कालभैरव मंदिर (भैरोनाथ) में दर्शन-पूजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...