गुड़गांव, मार्च 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अभिनेत्री अंजली राघव से विवाद मामले में हरियाणा महिला आयोग ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को नोटिस जारी किया है। भोजपुरी अभिनेता पर बिना मर्जी के छूने और वीडियो वायरल करने का आरोप है। महिला आयोग की अध्यक्षा सेक्टर-12 स्थित डीसी कार्यालय में दो अप्रैल होने वाली जनसुनवाई में इस मामले की सुनवाई करेंगी हरियाणवी अभिनेत्री और डांसर अंजलि राघव ने भोजपुरी स्टार पर मंच पर अभद्र व्यवहार करने और बाद में सोशल मीडिया पर उनके चरित्र पर सवाल उठाए जाने का आरोप लगाते हुए महिला आयोग को भोजपुरी स्टार के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत भेजी है।यह मामला 29 अगस्त, 2025 को लखनऊ में आयोजित एक म्यूजिक शो का है। अंजलि राघव और पवन सिंह एक साथ स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे थे। अंजलि का आरोप है कि परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह ने उनकी अनुम...