मुंबई, नवम्बर 19 -- Saif Ali Khan Threat: बॉलीवुड सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। अब अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''अभिनेता सैफ अली खान के फोन पर जीशान अख्तर के नाम से एक वॉयस मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि उनका भी वही हश्र होगा जो बाबा सिद्दीकी का हुआ था।'' पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये धमकी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित आरोपी जीशान अख्तर ने दी है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह सच में अख्तर की तरफ से आई है या कोई और उसके नाम का इस्तेमाल कर रहा है। बहरहाल, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि जीशान ने ही खान को धमकी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी ऐसी धमकियां ...