मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अभिनेता, नाट्य निर्देशक रॉबिन रंगकर्मी का निधन बुधवार को हो गया। उनके निधन पर रंगकर्मियों ने कहा कि उनसे सीखे कई कलाकार आज राष्ट्रीय स्तर पर हैं।रंगकर्मी सुनील फेकानिया, प्रो. संतोष सारंग, लोक कलाकार सुनील कुमार, रंगकर्मी सुमन वृक्ष ने कहा कि लगभग डेढ़ दशक पहले नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर की उपस्थिति में रॉबिन भाई के निर्देशन में 'एक शहर की मौत' नाटक का मंचन किया गया था। वह नाटक इतना सशक्त था कि लगभग सभी दर्शकों की आंखों में आंसू थे। मेधा पाटकर की आंखें भी भर आई थीं। उनके मार्गदर्शन में मुजफ्फरपुर के कलाकार ने ऊंचाई प्राप्त की। रॉबिन रंगकर्मी नाट्य निर्देशक के साथ साथ उम्दा चित्रकार थे। उनकी उंगलियां कूची के साथ यूं खेलती थीं कि कैनवास पर भाव रंगों के साथ मिश्रित होकर जीवंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.