अभिनेता राजपाल यादव ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की
नैनीताल, जुलाई 14 -- भवाली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने पिछले दिनों श्री कैंची धाम के दर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की ओर से की गई सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में राजपाल यादव कहते दिख रहे हैं कि बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बावजूद पुलिस ने जिस कुशलता और अनुशासन के साथ व्यवस्थाएं संभाली हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं भी दीं। अभिनेता की इस सराहना से पुलिस कर्मियों का उत्साह भी बढ़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.