अभिनेता पवन सिंह की फिल्म वांटेड के निर्माता जसवंत गिरफ्तार, मुंबई से पकड़कर बनारस लाई पुलिस
वाराणसी, अगस्त 6 -- भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह अभिनीत फिल्म वांटेड के निर्माता जसवंत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने मुंबई से उनकी गिरफ्तारी की है। आरोप है कि इस फिल्म को बनाने के लिए वाराणसी के चौबेपुर निवासी सुरेंद्र यादव से उन्होंने 78 लाख 20 हजार रुपये लिये और फिल्म से होने वाले फायदे के साथ वापस करना था लेकिन नहीं किया। अप्रैल 2022 में सारनाथ थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब चार साल बाद पुलिस एक्टिव हुई और गिरफ्तारी की है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के अनुसार रुस्तमपुर (चौबेपुर) निवासी सुरेंद्र यादव ने केस दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके भाई वीरेंद्र यादव की फर्म मेसर्स शिवा फिल्म ऐंड टीवी हाउस से फिल्म बनाने के नाम पर बस्ती जिले के इटबहार (गौर) नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.