गाज़ियाबाद, नवम्बर 17 -- गाजियाबाद। दुष्कर्म और धमकी के मामले में जमानत पर रिहा अभिनेता उत्तर कुमार के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा पीड़िता के केस की पैरवी कर रहीं अधिवक्ता ने दर्ज कराया है। आरोप है कि उत्तर कुमार ने अपनी सहयोगी से धमकी भरा और आपत्तिजनक वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड कराया। शिवानी ने कविनगर थाने में दी शिकायत देकर बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। वह शालीमार गार्डन थाने में दर्ज दुष्कर्म और एससी-एसटी ऐक्ट के मामले में पीड़िता की पैरवी कर रही हैं। अधिवक्ता का आरोप है कि उत्तर कुमार ने अपने लोगों से उन्हें धमकियां दिलवानी शुरू कर दीं। गालियां देने के साथ उन पर केस छोड़ने का दबाव बनाया। सात नवंबर को वह दुष्कर्म पीड़िता के साथ कोर्ट पहुंचीं थीं। आठ नवंबर को फरीदाबाद निवासी सोनम सैन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.