धनबाद, अप्रैल 8 -- प्रतिष्ठित अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका और फिल्म निर्माता अविनाशी सिंह से मुलाकात की। अविनाशी सिंह स्वच्छ धनबाद अभियान का नेतृत्व कर रही हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी पहली साहित्यिक कृति 'मैं शगुन हूं' पर चर्चा की। अनुपम खेर ने अविनाशी सिंह की किताब की सराहना की और इसके भीतर दिखाए गए लचीलेपन और व्यक्तिगत बदलाव के विषय की तारीफ़ की। इस किताब का विमोचन पिछले दिनों आईआईटी आईएसएम धनबाद में आयोजित आधिकारिक समारोह में किया गया। 'मैं शगुन हूं' अपनी सिनेमाई और सहज कथा शैली के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही है। यह कृति भारतीय फिल्म उद्योग में लेखिका, निर्देशक और निर्माता के रूप में अविनाशी सिंह के 15 साल के कॅरियर की झलक प्रस्तुत करती है। यह किताब मानवीय जुड़ाव और बदलाव जैसे गहरे दार्शनिक विष...