रिषिकेष, अप्रैल 16 -- सुप्रसिद्ध अभिनेता अनिरुद्ध दवे गुरुवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा आरती की और कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश आध्यात्मिकता, संस्कृतिक और आत्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है। इस दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी लिया। चिदानंद सरस्वती ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...