देहरादून, सितम्बर 22 -- देहरादून। दून लाइब्रेरी में युवा आह्वान संस्था की ओर से आयोजित डिबेटर ऑफ उत्तराखंड में अभिनव बंसल और वंशिका ठाकुर ने प्रथम स्थान जीता। दोनों प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय के विभिन्न पहलुओं पर तथ्यों और तर्कों के साथ अपनी बात रखी। कार्यक्रम में रमेन्द्री मंद्रवाल मुख्य अतिथि और सर्वेश सुयाल विशिष्ट अतिथि रहे। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। निर्णायक मंडल में अधिवक्ता रितू गुजराल और कमल मिश्रा शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुतीकरण, विषय की समझ और अभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में युवा आह्वान के निदेशक रोहित ध्यानी, अध्यक्ष प्रकाश गौड़, प्रवक्ता सौरभ ममगाई, उपाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट और कोषाध्यक्ष प्रशान्त बडोनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...