अभिनय के विभिन्न आयामों को सीखेंगे युवा
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता अभिनय के विभिन्न आयामों, बारीकियों से लेकर रंगमंच की अवधारणाओं को शहर के युवा सीखेंगे। युवाओं को रंगमंच की बारीकियों को सीखाने को लेकर गुरुवार को 10 दिवसीय रंगमंचीय कार्यशाला की शुरुआत हुई।आकृति रंग संस्थान की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन रंगमंचीय कार्यशाला का शुभारंभ कटही पुल स्थित संस्थान के कार्यालय में हुआ। सात जून तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रथम दिन प्रतिभागियों को अभिनय के विभिन्न आयामों, रंगमंच की मूलभूत अवधारणाओं तथा अभिनय प्रक्रिया की बारीकियों से परिचित कराया गया। निर्देशक एवं विशेषज्ञ सुनील फेकानिया ने प्रतिभागियों को अभिनय एवं निर्देशन की सूक्ष्मताओं का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने रंगमंच को अभिव्यक्ति, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.