कानपुर, फरवरी 25 -- क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन-3 में बुधवार को खेले गए मैच में क्रांतिकारी ब्लैक ने क्रांतिकारी ब्लू को नौ विकेट से पराजित किया। अभिनय दीक्षित की शानदार पारी की बदौलत क्रांतिकारी ब्लैक ने जीत दर्ज की। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रांतिकारी ब्लू ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से अतुल तोमर ने 42 रन, मनोज त्रिवेदी ने 33 रन और राज अवस्थी ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक यादव ने तीन व मनीष पांडे ने दो विकेट चटकाए। जवाब में क्रांतिकारी ब्लैक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 12.1 ओवर में एक विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अभिनय दीक्षित ने 82 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। कप्तान मोनू सिंह ने 43 रन बनाए। गेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.