शाहजहांपुर, मार्च 2 -- मशहूर एक्टर राजपाल यादव के बाद शाहजहांपुर का एक और बेटा अभिनय की दुनिया में धमाल मचा रहा है। ददऊ गांव के आलोक पांडे प्रेम रतन धन पायो, पीके, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों के बाद वेब सीरीज में भी एक्टिंग की छाप छोड़ रहे हैं। इन दिनों आलोक बरेली में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। अमेजन मैक्स प्लेयर पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'बिंदिया के बाहुबली' में आलोक पांडे ने बब्बल बन्ना का किरदार निभाया है। एक ऐसा सनकी, पागल मिजाज का व्यक्ति जो बात-बात पर गोली चला देता है, किसी से डरता नहीं और जिसके ख्वाब में सिर्फ एक ही चीज है बाहुबली बनना। राज अमित कुमार निर्देशित 'बिंदिया के बाहुबली' वेब सीरीज में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सौरभ शुक्ला, रणवीर शौरी, गोविंद नामदेव और सीमा विश्वास जैसे नामी कलाकार हैं। सोशल मीडिया पर बब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.