बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती। फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्री स्कूल का वार्षिकोत्सव 'सिम्फनी ऑफ कल्चर' का आयोजन ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य अतिथि डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, आईएएस राहुल पांडेय, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती रहे। चेयरमैन नंदलाल अग्रवाल, आशा अग्रवाल, निदेशक रश्मि अग्रवाल, जयपुरिया के निदेशक मनीष अग्रवाल ने स्वागत किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने भारत सहित विश्व की विभिन्न संस्कृतियों अमेरिका, अफ्रीका, चीन, ब्राजील, मैक्सिको, स्पेन के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हॉलीबुड, बॉलीवड के साथ पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम हुआ। नृत्य, अभिनय, संवाद के माध्यम से सभी का मनमोह लिया। प्री स्कूल के बच्चों ने पूरे कार्यक्रम को स्वयं होस्ट भी किया। डीएम कृतिका ज्योत्सना ने अभिभावकों को उनकी भूमिका के बारे में बताया और प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पुरस्कार...