अभिताश गुप्ता चुने गए लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष
जौनपुर, मई 26 -- जौनपुर, संवाददाता। लायंस क्लब इंटरनेशनल की जनपद इकाई लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार देर शाम नगर के एक होटल में हुआ। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष संजीव साहू ने की। अध्यक्ष ने पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की और नई रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद चुनाव अधिकारी तथा पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने अध्यक्ष पद के लिए प्रथम उपाध्यक्ष अभिताश गुप्ता का नाम सदन में प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन राजेश किशोर और प्रदीप प्रधान ने किया। सदस्यों की सहमति के बाद अभिताश गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए वर्ष भर सहयोग की अपेक्षा की। इसके बाद उन्होंने सचिव पद के लिए आशीष गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.