जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर। जुगसलाई प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत सिंह को पार्टी को धोखा देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष परविन्दर सिंह ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि उनकी हरकत पार्टी के साथ भीषण धोखेबाजी है। अभिजीत सिंह की मां जुगसलाई नगर परिषद चेयरमैन पद की कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इंदु देवी के द्वारा भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में बैठने के ऐलान को गंभीर घटना माना गया है। माना गया है कि इसमें अभिजीत सिंह की भूमिका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से संदिग्ध है। इस घटना को अनुशासनहीनता एवं घोर अनियमितता मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही अभिजीत को कांग्रेस पार्टी की आजीवन सदस्यता से प्रतिबंधित किया जा रहा है। इस घटनाक्रम का विस्तृत डोजियर जिला पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रदेश प्रभारी, प्रदेश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.